फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर अस्पताल को जल्द मिलेगा एनेस्थीसिया विशेषज्ञ

Fri, 23 Oct 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सिविल अस्पताल बड़सर। संवाद
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में मरीजों को जल्द ही ऑपरेशन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरकार ने अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। विशेषज्ञ जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

अस्पताल में लंबे समय से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ का पद खाली होने के कारण ऑपरेशन से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। इसके चलते मरीजों को उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था।
विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर ही शल्य चिकित्सा की सुविधाएं सुचारू होने की उम्मीद है। खंड चिकित्सा अधिकारी बड़सर डॉ. अरविंद टंडन ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टर के कार्यभार संभालने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें