फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन जिले के 4873 बच्चों को लगी कोवैक्सीन की पहली डोज

विज्ञापन
गुरुकल पब्लिक स्कूल हमीरपुर में कोवैक्सीन लगवाती छात्रा। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में 15से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण के दूसरे दिन लक्ष्य से अधिक बच्चों को कोवैक्सीन की पहली डोज लगी है। मंगलवार को 4578 लक्ष्य था, लेकिन बच्चों के उत्साह के चलते 4873 बच्चों को वैक्सीन लगी। जिले में मंगलवार को 25 केंद्रों पर वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किए गए। जिले में कुल साढ़े 28 हजार बच्चों को वैक्सीन का लक्ष्य है।
विज्ञापन

पांच जनवरी को जिले में स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल मटाहणी, टौणी देवी, उहल, उटपुर और एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, स्वास्थ्य खंड नादौन के सीनियर सेकेंडरी स्कूल नादौन, जोलसप्पड़, रंगस, बलडूहक, गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा, एसएन पब्लिक स्कूल बड़ा और एमवीएम पब्लिक स्कूल नादौन, स्वास्थ्य खंड भोरंज के सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरवाड़, बगवाड़ा, मैड़, सीनियर सेकेंडरी स्कूल लदरौर एवं हिम सर्वोदय स्कूल लदरौर, नव विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ईस्ट प्वाइंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं जेपीएसएस जाहू, शिक्षा ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रूढ़ान, हाई स्कूल कक्कड़ एवं एसपीएस चंदरूही, आईटीआई भोरंज, स्वास्थ्य खंड बड़सर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल बणी, गारली, ब्याड़, धंगोटा, ग्यारहग्रां और एएनएम पब्लिक स्कूल बड़ाग्रां, स्वास्थ्य खंड गलोड़ के सीनियर सेकेंडरी स्कूल अप्पर हड़ेटा और बटराण, स्वास्थ्य खंड सुजानपुर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल रंगड़, हाई स्कूल बनाल, मदर मैरी पब्लिक स्कूल सुजानपुर एवं एमएससी पब्लिक स्कूल सुजानपुर में टीकाकरण होगा। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि जिले के बच्चों में टीकाकरण के लिए खासा उत्साह है। मंगलवार को 4873 बच्चों को वैक्सीन लगी है।
क्या कहते हैं छात्र
सोमवार को ही उत्साहित था : अनुभव
अनुभव ठाकुर ने कहा कि टीकाकरण के लिए वह सोमवार से ही उत्साहित हैं। मन में किसी प्रकार की शंका या डर नहीं था। टीका लगवाने के बाद आधा घंटा निगरानी में रहे।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाना जरूरी: विवेक
विवेक कुमार ने कहा कि समय पर वैक्सीन लगवाना जरूरी है, ताकि कोरोना से निपटा जा सके। किशोरों की वैक्सीनेशन शुरू होने से इनमें वैक्सीन लगवाने के लिए जोश है।
शरीर में नहीं आया कोई बदलाव या लक्षण : आयुष
आयुष कौशल ने कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद शरीर में किसी तरह का कोई बदलाव या लक्षण नहीं आया है। बिना डरे किशोर टीकाकरण करवाएं।
उत्साहपूर्वक पहुंची स्कूल: अंजली
अंजली शर्मा ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए उत्साहपूर्वक स्कूल पहुंची और वैक्सीन लगवाई। स्कूल के अन्य सहपाठियों में भी वैक्सीन लगवाने का खासा उत्साह देखा।
टीम ने किया पूर्ण सहयोग: साक्षी
साक्षी शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने पूर्ण सहयोग कर टीकाकरण करवाया। यहां किसी प्रकार का डर नहीं लगा।
अन्य दोस्तों को करेंगी प्रेरित : चेल्सा
चेल्सा ने कहा कि कोरोना टीकाकरण का अनुभव अन्य दोस्तों के साथ भी साझा करेंगी। क्योंकि टीकाकरण के बाद कोई बदलाव या लक्षण नहीं है, ताकि दोस्त भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें