फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर 25 हजार श्रद्धालु बाबा के दरबार हुए नतमस्तक

विज्ञापन
नववर्ष के मौके पर बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में नववर्ष के मौके पर 25 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया है। वहीं, बैष्णो देवी माता मंदिर में मची भगदड़ के बाद दियोटसिद्ध मंदिर में भी पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। दियोटसिद्ध मंदिर में चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

पूरे मंदिर परिसर में भीड़ को संभालने के लिए 125 जवान तैनात हैं। इनमें से 50 जवान बटालियन से बुलाए गए हैं, जबकि साठ जवान होमगार्ड के हैं। पूरे मंदिर परिसर को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। जबकि, दो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने भी स्वयं मंदिर में जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शीश भी नवाया।
वहीं, नववर्ष के मौके पर मंदिर में शुक्रवार शाम से ही श्रद्धालु जुटना शुरू हो गए। मंदिर में शनिवार दोपहर बाद कतारें लगी रहीं। सुरक्षा के लिए मेटल डिटेक्टर लगे हैं और श्रद्धालुओं को उनमें से होकर ही प्रवेश दिया जा रहा है। कोविड-19 के मद्देनजर श्रद्धालुओं को मास्क लगाने के निर्देश हैं। हालांकि, मंदिर परिसर में कुछ जगह सैनिटाइजर की खाली बोतलें ही टांगी गई थीं। बड़सर के एसडीएम शशि पाल शर्मा का कहना है कि नववर्ष के आगमन पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। श्रद्धालुओं के लिए नववर्ष के आगमन पर प्रशासन की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि उन्होंने स्वयं मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। 125 पुलिस जवान सुरक्षा की दृष्टि से तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें