फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें अधिकारी : एडीएम

विज्ञापन
जिला में सूखे से निपटने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते एडीएम हमीरपुर जितेंद्र सांजटा - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा ने जलशक्ति विभाग, कृषि, उद्यान, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज और अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे गर्मियों में पेयजल की समस्या और सूखे की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें। पहले ही आवश्यक प्रबंध कर लें। इस संबंध में वीरवार को हमीर भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा ने ये निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय से बारिश न होने के कारण जिले में सूखे की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे जहां रबी फसलें प्रभावित होंगी, वहीं आने वाले समय में पानी और पशुचारे की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है। एडीएम ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे पेयजल योजनाओं और इनके जलस्रोतों की ताजा स्थिति का आकलन करने के साथ-साथ पेयजल संरक्षण तथा इसके सही वितरण के लिए भी प्रभावी कदम उठाएं। पानी की संभावित कमी वाले क्षेत्रों को पहले से ही चिह्नित करें। नई पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य और पुराने स्कीमों के अपग्रेडेशन कार्य भी युद्ध स्तर पर किए जाने चाहिए।
एडीएम ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को प्राकृतिक जलस्रोतों की सफाई और जीर्णोद्धार पर विशेष बल देने के निर्देश दिए। कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों को फसलों की स्थिति पर नजर रखने और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को पशुचारे के उचित प्रबंध करने के निर्देश भी दिए। वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे वनों में आग की घटनाओं को रोकने के पर्याप्त प्रबंध करें। जलशक्ति विभाग के अधिकारी अग्निशमन कर्मचारियों के साथ भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में स्थापित हाइड्रेंट्स का निरीक्षण करें और अगर किसी हाइड्रेंट में कोई खराबी है तो तुरंत उसकी मरम्मत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें