फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण युक्त आहार ही हमारे जीवन का मुख्य आधार : राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उच्च विद्यालय बूणी में विद्यार्थियों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। स्वास्थ्य विभाग नादौन की टीम ने शुक्रवार को राजकीय उच्च विद्यालय बूणी में कोटपा अधिनियम 2003 की छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजकुमार ने छात्रों से कोटपा यानी सिगरेट, तंबाकू आदि जानलेवा उत्पादों से दूर रहने का आह्वान किया। तंबाकू से कैंसर होता है और इससे बचना नामुमकिन है। कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 4/6 के उल्लंघन पर मौके पर ही चालान काटकर जुर्माना किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में ही अपना पाचन तंत्र मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए मिड-डे मील जैसे दोपहर के भोजन में पोषक तत्व सम्मिलित करने चाहिए। पोषण युक्त आहार ही हमारे जीवन का मुख्य आधार होता है। दूसरी ओर विभाग की टीम ने बच्चों को व्यायाम करने और खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग ने विभाग की ओर से दी जाने वाली पेट के कीड़ों की दवाई और स्कूलों में मिलने वाली आयरन फोलिक एसिड जैसी दवाओं का नियमित सेवन करने पर भी बल दिया। वहीं, स्कूलों में होने वाले टीकाकरण को करवाने के बारे में भी सभी छात्रों को जागरूक किया। इस मौके पर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें