फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खराब परीक्षा परिणाम पर एनएसयूआई का हल्ला बोल

विज्ञापन
प्रदेश विवि शिमला द्वारा घोषित खराब परीक्षा परिणाम के विरोध में हमीरपुर महाविद्यालय में नारेबा? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को प्रथम वर्ष के खराब परीक्षा परिणामों को लेकर एनएसयूआई ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रथम वर्ष के परिणामों में प्रदेश विवि ने 80 फीसदी विद्यार्थियों को फेल कर दिया है।
विज्ञापन

एनएसयूआई के प्रदेश सचिव टोनी ठाकुर ने कहा कि विवि ने 80 फीसदी विद्यार्थियों को फेल कर दिया है। उन्होंने कहा कि विवि की कमियों के कारण हर बार विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विवि समय पर तकनीकी समस्याओं का हल नहीं करवाता। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 80 फीसदी विद्यार्थी एक ही बार में कैसे फेल हो सकते हैं।
टोनी ठाकुर ने कहा कि गत दिनों जो प्रथम वर्ष का परिणाम विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निकाला गया है, उसमें हजारों युवाओं के साथ धोखा किया गया है। इस बार पेपर बाहर की कंपनी को ठेके पर देकर चेक करवाए गए हैं, जिस कारण उन्होंने बिना किसी जिम्मेदारी के जल्दबाजी में पेपर चेक किए हैं। ऊपर से रिजल्ट इतने लेट निकाला है कि छात्रों के दो-दो वर्ष बर्बाद हो रहे हैं। बहुत सारे छात्रों को इंटरनल असेसमेंट में ही फेल कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का रिजल्ट मात्र पंद्रह सोलह फीसदी रहा है जो कि चिंतनीय विषय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो छात्र अवधी परीक्षाओं में बेहतरीन अंक लेकर पास हुए थे, उनका रिजल्ट इतना खराब कैसे आ सकता है? उन्होंने कहा कि यह सब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन की कारगुजारी के कारण हुआ है। युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। शिक्षा को पैसे कमाने का धंधा एचपीयू प्रशासन ने बना लिया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन दोबारा से उनके पेपरों की जांच नहीं करवाता है तो एनएसयूआई पूरे प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेगी। मौके पर उनके साथ अभिषेक राणा शिवांशु, अंकित, साहिल और सनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें