हमीरपुर। जिला लाइब्रेरी में अब सौ फीसदी क्षमता के साथ युवा पढ़ाई कर सकेंगे। युवाओं को पढ़ने के लिए लाइब्रेरी प्रबंधन की ओर से सभी कुर्सियां लगा दी गई हैं। इससे पूर्व कोविड-19 के चलते पुस्तकालय भवन में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रबंधन ने यहां से 50 फीसदी कुर्सियां हटा दी थीं। इस कारण युवाओं को पढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अब जिलाभर के युवा सौ फीसदी क्षमता के साथ दिनभर पुस्तकालय भवन में पढ़ने आ सकते हैं। लाइब्रेरी में एक समय में एक साथ कुल 200 अभ्यर्थी पढ़ने बैठ सकते है। इससे पूर्व कोरोना संक्रमण के चलते लाइब्रेरी प्रबंधन की ओर से 100 कुर्सियां हटा दी गई थीं। जिसके चलते एक समय में 100 ही युवा लाइब्रेरी में पढ़ पा रहे थे। इसके बाद और भी युवा पढ़ने की लगातार जिद कर रहे थे। अब प्रबंधन की ओर से युवाओं को पढ़ने के लिए पुस्तकालय भवन में सभी कुर्सियां लगा दी गई हैं। अब सौ फीसदी क्षमता के साथ ही युवा लाइब्रेरी में बैठ सकें गे।
पूर्व में कोरोना संक्रमण के चलते जिला लाइब्रेरी को कुछ समय के लिए सरकार के आदेशानुसार बंद कर दिया गया था, लेकिन सरकार की ओर से शिक्षण संस्थानों को खोलने के फैसले से मिली छूट के बाद पुन: लाइब्रेरी में 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला गया था। पुस्तकालयाध्यक्ष कुसुम कुमारी ने बताया कि लाइब्रेरी में कोरोना नियमों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। गेट पर पहुंचते ही युवाओं की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ हाथ सैनिटाइज करवाए जा रहे है। सर्दी जुकाम बुखार जैसे लक्षण दिखने पर छात्रों को लाइब्रेरी में न आने को कहा गया है। लाइब्रेरी में स्थायी सदस्यता प्राप्त करने वाले युवा ही घरों को किताबें ले जा सकते हैं। सौ फीसदी क्षमता के साथ लाइब्रेरी को खोल दिया गया है।