फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जेपी नड्डा को मुहैया करवाई जिलाधीश की गाड़ी

विज्ञापन
उपायुक्त हमीरपुर की सरकारी गाड़ी में सवार होकर पंच परमेश्वर सम्मेलन पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की जेड श्रेणी की सुरक्षा के मामले में पूर्व में हुई चूक के बाद सरकार ने उचित कदम उठाए हैं। पूर्व की गलती से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने रविवार को हमीरपुर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लिए उपायुक्त हमीरपुर का सरकारी वाहन उपलब्ध करवाया। इससे पूर्व नड्डा 2 अक्तूूबर को हमीरपुर में जिला और मंडल भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में पहुंचे थे। लेकिन, उस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। सरकारी वाहन उपलब्ध होने के बावजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक सरकारी ठेकेदार की निजी कार उपलब्ध कराई गई थी। हालांकि, सरकारी ठेकेदार जिला भाजपा में किसी ओहदे पर विराजमान भी है। उस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एनआईटी हमीरपुर के हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक इसी निजी कार में सवार होकर पहुंचे थे। अमर उजाला ने 3 अक्तूबर के अंक में राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा में चूक के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

इससे सबक लेते हुए रविवार को दोबारा हमीरपुर पहुंचे जगत प्रकाश नड्डा को सरकारी वाहन उपलब्ध कराया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा कारणों से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। उनके सुरक्षा में सीआरपीएफ के कमांडो तैनात हैं। जानकारों के मुताबिक जेड और वाई श्रेणी की सुरक्षा हासिल करने वाले वीवीआईपी के लिए जो भी वाहन प्रयोग में लाया जाता है, उस वाहन के टायर, ब्रेक, लाइट्स समेत पूरी मेकेनिकल फिटनेस जांची जाती है। लेकिन, बीते 2 अक्तूबर को हमीरपुर दौरे के दौरान जिस तरह जगत प्रकाश नड्डा के लिए निजी वाहन का इस्तेमाल हुआ, उसे लेकर कई सवाल उठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें