फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने भोटा में 46 लाख की योजनाओं की दी सौगात

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भोटा नगर पंचायत में रास्ते का लोकार्पण करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को भोटा में 46 लाख रुपये की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन करके उन्हें स्थानीय जनता को समर्पित किया। उन्होंने नगर पंचायत भोटा के वार्ड नंबर सात में 11 लाख की लागत से निर्मित पक्के रास्ते और वार्ड नंबर तीन में 35 लाख से निर्मित पार्किंग का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का प्रदेश को लाभ मिल रहा है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी तथा अन्य क्षेत्रों में निरंतर विकास हुआ है। प्रदेश के लोगों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से डबल इंजन सरकार ने लाभान्वित किया गया है।
प्रदेश में 125 यूनिट प्रतिमाह खपत वाले बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ करके लोगों को राहत प्रदान की है। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को पेंशन प्रदान की जा रही है तथा महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए बिलासपुर जिला में एम्स, ऊना में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर और हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज बनाए गए। उन्होंने भोटा में खेल मैदान बनाने के लिए भूमि चयनित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, मंडलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर, कमल नयन, नगर परिषद अध्यक्ष सपना सोनी, उपाध्यक्ष संजय धीमान, नगर परिषद सदस्य अश्वनी सोनी, बीडीसी अध्यक्ष मंजू ढिल्लो, जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार, जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार मांगा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें