फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब गूगल लिंक के माध्यम से पुलिस से साझा होगा प्रशिक्षु चिकित्सकों का पता

Thu, 26 Feb 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आरकेजीएमसी हमीरपुर में एंटी रैगिंग कमेटी की  रैगिंग रोधी प्रबंधों की समीक्षा करते प्राचार्य व अ - फोटो : gulmarg news
विज्ञापन
हमीरपुर। अब आरकेजीएमसी हमीरपुर में शिक्षा ग्रहण करने वाले प्रशिक्षुओं के स्थानीय पते का ब्योरा गूगल लिंक के माध्यम से एकत्रित होगा। यह ब्योरा पुलिस के साथ साझा किया जाएगा। प्रशासन ने संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के लिए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय हमीरपुर की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में महाविद्यालय के अधिकारियों, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों, हॉस्टल एवं पीजी के संचालकों तथा विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर पिछली बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों की अनुपालना और महाविद्यालय के परिसर, इसके आसपास के क्षेत्र, हॉस्टलों एवं पीजी में किसी भी तरह की रैगिंग के मामलों को रोकने के लिए किए गए विभिन्न प्रबंधों पर व्यापक चर्चा की गई। प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि संस्थान में रैगिंग का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

उन्होंने महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर के सिक्योरिटी प्रभारी को सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर नियमित रूप से नजर रखने तथा किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए।

प्रधानाचार्य ने एंटी रैगिंग स्क्वायड के सदस्यों को सभी हॉस्टलों एवं पीजी की नियमित रूप से चेकिंग करने तथा इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी आग्रह किया कि वह हॉस्टलों एवं पीजी के आसपास गश्त को बढ़ाएं।
बैठक में विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों से भी फीडबैक एवं सुझाव लिए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक अनुपम ठाकुर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा, डीएसपी हरीश गुलेरिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें