फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सलौणी-कठियाणा सड़क पर खड़ी कार में लगी आग

Thu, 26 Feb 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सलौणी-कठियाणा सड़क पर पंजारड़ गांव में सड़क किनारे खड़ी कार में लगी आग को बुझाते हुए लोग। वीडिय
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। सलौणी-कठियाणा सड़क पर स्थित पजांरड़ गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी एक आल्टो कार में अचानक आग लग गई। घटना उस समय सामने आई जब स्थानीय लोगों ने कार से धुआं उठते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग कुछ ही मिनटों में तेज हो गई, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पानी और मिट्टी की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया, लेकिन तब तक वाहन को काफी नुकसान पहुंच चुका था। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान शार्ट-सर्किट की ओर इशारा कर रहे हैं। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें