हमीरपुर। विकास खंड बमसन (टौणी देवी) की पंचायत समिति के 15 वार्डों और इनके अंतर्गत आने वाली 24 ग्राम पंचायतों के वार्डों के परिसीमन के प्रारूप प्रकाशित कर दिए गए हैं। इस ब्लाॅक के परिसीमन से पहले कुल पंचायतों की संख्या 45 थी, जो कि घटकर अब 24 रह गई है।
इस ब्लाॅक की 13 पंचायतें भोरंज और आठ पंचायतें हमीरपुर ब्लाक में शामिल की गई थी, जबकि एक पंचायत भरनांग नगर निगम हमीरपुर में शामिल हो गई थी। ब्लाॅक में अब हमीरपुर ब्लाक की दरोगण पति कोट पंचायत शामिल हुई है। ब्लाॅक में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की 20 और भोरंज विधानसभा क्षेत्र की चार पंचायत रखी गई हैं। इस ब्लाॅक में बीडीसी ब्लाॅक की संख्या पहले 22 थी, जो कि अब घटकर 15 रह गई है।
इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों और पंचायत समिति के वार्डों के परिसीमन के प्रारूप पर अगर किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो या फिर वह अपना कोई सुझाव देना चाहता है, तो इन्हें पहली मार्च तक खंड विकास अधिकारी कार्यालय टौणी देवी या एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में प्रस्तुत किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि परिसीमन के प्रारूप के अनुसार विकास खंड बमसन में 24 ग्राम पंचायतें हैं। इन 24 ग्राम पंचायतों को पंचायत समिति के 15 वार्डों में बांटा गया है। इस पंचायत समिति की कुल जनसंख्या 33,944 है
सुजानपुर विस क्षेत्र की 20 पंचायतें
ब्लाॅक में बजरोल, खनौली, भेरड़ा, उटपुर, कक्कड़, चारियां दी धार, जंदड़ू, पुरली, भटेड़, पौहंज, गवारडू, उहल, लग-कढ़ियार, बारीं, टपरे, पटनौण, सिकांदर, करियाली, नाड़सीं और दरोगण पत्ती कोट पंचायत शामिल है।
भोरंज विस क्षेत्र की चार पंचायतें
बराड़ा, समीरपुर, बगवाड़ा और पंजोत।
ये बने बीडीसी वार्ड
बीडीसी वार्ड नाम
शामिल पंचायतें
जनसंख्या
खनौली
खनौली, भेरडा
1901
कक्कड़
कक्कड़, बजरोल 2367
ऊटपुर
ऊटपुर, पुरली
2697
जंदड़ू
जंदड़ू, चारियां दी धार
1488
पौहंज
पौहंज, लग-कढ़ियार
2137
ऊहल
ऊहल, भटेड
2562
गवारड़ू
गवारड़ू
1945
पटनौण
पटनौण
1025
समीरपुर
समीरपुर
2383
बगवाड़ा
बगवाड़ा
1553
पंजोत
पंजोत
1620
बराड़ा
बराड़ा
1735
बारीं
बारीं, सिकांदर
3005
नाड़सी
नाड़सी, टपरे
3555
दरोगण पति कोट
दरोगण पति कोट, करियाली 3971