फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नहीं बनाए पुख्ता नियम

विज्ञापन
दियोटसिद्ध मंदिर में ढोल नगाड़ों के साथ नाचते हुए जाते श्रद्धालु। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ दियोटसिद्ध में चैत्र मेलों के दौरान पंजाब से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पंजाब में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने यहां के श्रद्धालुओं को मंदिर आने में ढील दे रखी है। श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य नहीं की गई है। पंजाब से आने वाले श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के साथ भीड़ में जमा होकर आ रहे हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

दियोटसिद्ध ट्रस्ट में डेढ़ सौ से 200 के करीब कर्मचारी तैनात हैं। कर्मचारी श्रद्धालुओं के संपर्क में आ रहे हैं और शाम को अपने घर भी जा रहे हैं। ऐसे में यदि संक्रमण फैलता है तो कोरोना संक्रमण के मामले और बढ़ेंगे। मंदिर आने वाले बाहरी श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने कोई पाबंदी नहीं लगाई है। इस बारे में मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार ठाकुर का कहना है कि एसओपी के तहत मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जा रहे हैं। सरकार के आगामी दिशा निर्देश जो आएंगे, उनके आधार पर आगामी समय में भी श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें