फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीएचसी बिझड़ी के नए भवन निर्माण के लिए नहीं मिली जगह

Sun, 20 Apr 2025 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत सीएचसी बिझड़ी के नए भवन के निर्माण के लिए जगह नहीं मिल रही है। जिस कारण भवन निर्माण पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। वहीं नए भवन का निर्माण नहीं होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। अस्पताल के नए भवन के लिए उपयुक्त जमीन नहीं मिलने के कारण भवन निर्माण में देरी हो रही है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए और जनता की मांग पर 2017 में पीएचसी बिझड़ी को सीएचसी में तबदील किया गया था। पुराने भवन की बिल्डिंग पर्याप्त नहीं थी और नए भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाना प्रस्तावित था।
विज्ञापन

कई बार भूमि की तलाश के लिए सर्वेक्षण किया गया है लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ पाया है। अभी पीएचसी के पुराने भवन में सीएचसी चलाया जा रहा है। अब नए भवन निर्माण के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। वहीं इलाके के बुद्धिजीवियों की मानें तो जल्द से जल्द सीएचसी के नए भवन का निर्माण होना चाहिए। उधर बीएमओ विक्रम कटोच ने कहा कि जल्द ही सीएचसी के नए भवन के लिए जमीन मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेहतर सेवाएं मरीजों को दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें