फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने से कोई पात्र न छूटे : धूमल

विज्ञापन
मनवीं में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता व अन्य।स
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए। यह बात सुनिश्चित करने के लिए केंद्र ने पूरा जोर लगाया है। पंचायतों में पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का यही प्रमुख उद्देश्य है पहले योजना की जानकारी दो, फिर जो व्यक्ति लाभ लेने से छूट गया है उसका आवेदन करवा कर उसको लाभ दिलाओ। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सोमवार को भोरंज विधानसभा क्षेत्र के मनवी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उपस्थित गांव वासियों और पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए यह बात कही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि कोई व्यक्ति उसे योजना का लाभ लेने से छूटा न रहे ताकि सौ फीसदी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कर योजना अपने स्वरूप की पूर्णता को पा जाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार हम ऐसी सरकार देख रहे हैं जो चलाई गई जनकल्याण की योजनाओं की मॉनिटरिंग करने के लिए खुद पंचायत पंचायत घूम रही है। सब लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच चुका है यह सुनिश्चित किया जा रहा है और यदि कोई लाभ लेने से वंचित अभी तक रह गया है तो उसे लाभ पहुंचाने के लिए प्रक्रिया के अनुरूप आवेदन पत्र भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें