फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में फीका रहा सरकार के दो साल का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न हमीरपुर में फीका रहा। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित जश्न समारोह का प्रसारण दिखाने के लिए गांधी चौक हमीरपुर पर हजारों खर्च कर बड़ी एलईडी और कुर्सियां लगाई गईं, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आराम से सुनना किसी ने मुनासिब नहीं समझा। गांधी चौक पर इस कार्यक्रम के दौरान कुर्सियां खाली ही रहीं। आयोजन में तैनात लोक संपर्क विभाग के कर्मचारियों के अलावा कुछेक लोग ही गांधी चौक पर दिखे। खाली कुर्सियों को हटा दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री खो देने के बाद जिले के लोग सरकार के इस जश्न में शामिल नहीं हुए हैं, क्योंकि वह सीएम खोने के गम को नहीं भूला पाए हैं। दो साल पूर्व भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर विस क्षेत्र से चुनाव हार गए थे। जिसके चलते मंडी से जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उधर, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि सरकार जिन वायदों को लेकर सत्ता में आई थी, उनमें से किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया गया। दो वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार विकास करवाने में असफल रही है। यही कारण है कि शुक्रवार को गांधी चौक पर कुर्सियां खाली रहीं। लोग भाजपा की जुमलेबाजी को समझ गए हैं। इसलिए अब लोग इन्हें सुनना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। उधर, अतिरिक्त उपायुक्त रतन गौतम ने बताया कि समारोह के सीधे प्रसारण के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई थीं। इस दौरान प्रदेश सरकार के जन हितैषी कार्यों एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से सूचना एवं जन संपर्क विभाग के माध्यम से प्रकाशित पुस्तिका का वितरण भी उपस्थित लोगों में किया गया। दो साल विश्वास के, प्रगति और विकास के, टैगलाइन वाली इस पुस्तिका में प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल में प्रारंभ की गई योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी व उपयोगी आंकड़े प्रकाशित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें