फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और स्कूटी की टक्कर में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग नादौन से हमीरपुर पर जलाड़ी गांव के पास एक स्कूटी और कार की टक्कर में दो युवक घायल हो गए हैं। जिन्हें आसपास के लोगों ने तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल एक युवक को टांडा रेफर कर दिया गया। स्कूटी सवार करण पुत्र बलवंत सिंह और उसका दोस्त आशीष पुत्र महेंद्र सिंह निवासी जोलसप्पड़ संपर्क मार्ग से मुख्य मार्ग की ओर मुड़ रहे थे कि पीछे से आ रही कार के साथ टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। आशीष को मामूली चोटें आई हैं। जबकि, करण की दोनों टांगों और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। कार चालक नरेश कुमार निवासी गांव भूंपल ने बताया कि संपर्क मार्ग से अचानक मुख्य सड़क पर स्कूटी आ जाने से यह दुर्घटना हुई। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें