फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन : चरण दो में विद्यार्थियों की शिक्षा की नींव होगी मजबूत

विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक पाठशाला जलाड़ी में निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित गतिविधियों में भाग लेतीं छात्र - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। निपुण भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत विद्यार्थियों की शिक्षा की नींव मजबूत की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से जिले के शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि निपुण भारत मिशन के दूसरे चरण के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। इस दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों की आधारभूत शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का आधार मजबूत करने के लिए कक्षाओं, स्कूल स्तर पर लिखित और मौखिक रूप में गतिविधियां आयोजित होंगी।
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन के दूसरे चरण में स्कूलों में शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, शारीरिक विकास कौशल, स्वच्छता, पोषण, आत्म जागरूकता, स्वयं सहायता, खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी सहित शिक्षा स्तर को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण बनाने के पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान बच्चों को पढ़ाने के साथ शिक्षक कक्षाओं में बेसलाइन सर्वे कर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की जांच करेंगे। कमजोर विद्यार्थियों के लिए अलग से गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि उन्हें भी पढ़ाई में अन्य विद्यार्थियों के साथ जोड़ा जा सके। इस संदर्भ में एसएसए के जिला समन्वयक सुनील कुमार का कहना है कि जिले के स्कूल शिक्षकों को विद्यार्थियों के आधार को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निपुण भारत मिशन के द्वितीय चरण के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें