फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला से शिमला जा रही बस हमीरपुर में हुई खराब

विज्ञापन
धर्मशाला से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस हमीरपुर में पर्यटन निगम के होटल के समीप बीच सड़क में खड़ी ? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला डिपो की बस बुधवार को हमीरपुर में खराब हो गई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल धर्मशाला डिपो की बस दोपहर 12:00 बजे धर्मशाला बस स्टैंड से शिमला के लिए रवाना हुई। यह बस जैसे ही 3:30 बजे हमीरपुर पहुंची तो पर्यटन निगम के होटल के बाहर बीच सड़क में खड़ी हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद बस के चालक और परिचालक ने हमीरपुर बस डिपो की वर्कशॉप के मेकेनिक से संपर्क किया। मेकेनिक ने मौके पर पहुंच कर बस की प्रेशर पाइप को बदला। इसके बाद शाम करीब 4:15 बजे यह बस अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। बस के खराब होने से यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि धर्मशाला डिपो की बस धर्मशाला से शिमला जाते समय हमीरपुर में खराब हो गई थी। इस बस का प्रेशर पाइप फटा था। इसे वर्कशॉप से मेकेनिक भेजकर बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें