फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई ने रंगस के पास सड़क किनारे लगे सियासी दलों के पोस्टर फाड़े

विज्ञापन
रंगस में एनएचएच किनारे सरकारी संपत्ति पर लगे पार्टी दलों के पोस्टर फाड़ते एनएचएआई विभाग के कर्म? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। एनएचएआई विभाग ने बुधवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला मटौर में रंगस के पास विभिन्न दलों के चुनाव प्रत्याशियों की ओर से लगाए गए सभी झंडे एवं पोस्टरों को फाड़ने का अभियान शुरू किया। इस दौरान एनएचएआई में भूमि अधिग्रहण के लिए कार्यरत सेवानिवृत्त तहसीलदार विजय सांगा ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग और शिमला से मटौर फोरलेन के किनारे विभाग की संपत्ति पर जिस भी सियासी दल ने अपने पोस्टर और झंडे लगाए थे, उनको हटाने के लिए विभाग की टीम ने अभियान चलाया है।
विज्ञापन

विशेषकर नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इस अभियान को तेज गति से चलाया गया है। क्योंकि इसी विधानसभा क्षेत्र की अधिकतर शिकायतें आ रही थीं। अन्य विधानसभा क्षेत्रों का भी शीघ्र ही दौरा करके सड़क के किनारे विभाग की संपत्ति पर लगे पोस्टर व झंडों को अति शीघ्र फाड़ दिया जाएगा। विजय सांगा ने कहा कि सभी विभागों को चुनाव आयोग ने आदेश दिए हैं कि अपनी संपत्ति पर कोई भी पोस्टर झंडे न लगने दिए जाएं। इस मौके पर विभाग के उप प्रबंधक ब्रिज कांत और टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें