फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: जेओए आईटी भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, मूल्यांकन प्रक्रिया की तिथि तय

Wed, 09 Nov 2022 08:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी के 295 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी के 295 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए आयोग ने 24 अप्रैल 2022 को लिखित परीक्षा जबकि 22 अगस्त से 9 सितंबर 2022 तक स्किल टेस्ट का आयोजन किया। मेरिट के आधार पर 909 अभ्यर्थियों का चयन 5 से 15 दिसंबर तक होने वाले 15 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए किया गया है। 

विज्ञापन


पोस्ट कोड 931 का परिणाम घोषित
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार को पोस्ट कोड 931 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के तीन पदों का कौशल परिणाम घोषित कर दिया। इसमें टाइपिंग पास करने वाले 14 अभ्यर्थियों में से 11 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें 931001585, 931001743, 931002073, 931002160, 9310021189, 931002296, 9310002338, 931002534,, 931002732, 931002895 रोल नंबर शामिल हैं। इन अभ्यर्थियों को भविष्य में होने वाली चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें