फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर में दो युवकों के नशीले इंजेक्शन लेने के मामले में नया खुलासा, ढाबा संचालक पर केस दर्ज

Tue, 10 Sep 2024 01:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,हमीरपुर

सार

दो युवकों की ओर से नशीले इंजेक्शन लेने के मामले में नया खुलासा हुआ है। ढाबा संचालक पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत बीते सोमवार को दो युवकों की ओर से नशीले इंजेक्शन लेने के मामले में नया खुलासा हुआ है। ढाबा संचालक पर केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक छानबीन में यह खुलासा हुआ है कि ढाबा संचालक स्थानीय मेडिकल स्टोर से नशीली दवा खरीदकर युवाओं को बेचता था। नशीले इंजेक्शन लेते पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वह ढाबा संचालक से नशीली दवाइयां खरीदते थे। ऐसे में पुलिस ने देररात तक इस मामले में ढाबा में दबिश दी और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद और खुले में सिगरेट बेचने पर कोटपा एक्ट में केस दर्ज किया है। वहीं इस मामले में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी ढाबा संचालक नशीली दवादयां थोक में खरीदकर इन्हें ढाबे की आड़ में रिटेल में बेच रहा था।

विज्ञापन


अब आरोपी के बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि उसके आखिर वित्तीय लेनदेन और उसकी कमाई कितनी और कमाई का जरिया क्या है।  बीते सोमवार को हथली खड्ड के पास दो युवक 1:00 बजे के करीब स्थानीय लोगों ने देखे थे। जिसपर स्थानीय लोगों ने इन युवकों को इंजेक्शन के माध्यम से नशा करते हुए पकड़ा। स्थानीय लोगों ने इन युवकों की पिटाई भी की और वीडियो भी बना दी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार का कहना है कि नशे के खिलाफ मुहिम में लोगों का साथ जरूरी है लेकिन कानून को हाथ में लेकर पिटाई जैसी वारदात को अंजाम न दें। नशीली दवाओं का सेवन करने वाले युवकों पर केस दर्ज किया गया है। ढाबा मालिक पर अलग से केस दर्ज किया गया है। कहा कि ढाबा संचालक मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयां खरीदकर बेच रहा था, इस तरह की जानकारी भी सामने आई है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें