फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर में होगा नए प्रयोगों और आविष्कारों का प्रदर्शन

विज्ञापन
इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग हमीरपुर की इकाई में पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर में जॉय ऑफ फिजिक्स कार्यक्रम 27 को
विज्ञापन

अन्वेषिका समन्वयकों की बैठक के बाद होगा आयोजन
बैठक के दूसरे दिन लाइट, हिट के सिद्धांतों और प्रयोगों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर के भौतिकी, फोटोनिक्स विज्ञान विभाग और इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (आईएपीटी) की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित तीन अन्वेषिका समन्वयकों की बैठक एमएसी-2024 के दूसरे दिन चार सत्रों का आयोजन किया गया। नेशनल अन्वेषिका नेटवर्क ऑफ इंडिया (एनएएनआई) के राष्ट्रीय समन्वयक पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा ने समन्वयकों से चर्चा की।
विज्ञापन

आईएपीटी क्षेत्रीय परिषद आरसी-23 हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप कुमार शर्मा ने कहा कि बैठक के दूसरे दिन दो सत्रों का आयोजन किया गया है। प्रो. एचसी वर्मा ने चार सत्र में 31 समन्वयकों के साथ भौतिकी के नए प्रयोगों पर चर्चा की है। इस दौरान इस क्षेत्र में किए गए अब तक प्रयोगों पर फीडबैक ली गई। इस दौरान समन्वयकों की ओर से भी सुझाव दिए गए। लाइट के इफेक्ट्स, हिट के सिद्धांतों पर चर्चा की। इस दौरान समन्वयकों ने प्रोटोटाइप को प्रदर्शित किया। डाॅ. कुलदीप कुमार शर्मा ने कहा कि इस बैठक के समापन समारोह में इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीके आहलूवालिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। एनआईटी हमीरपुर में 27 जून को जॉय ऑफ फिजिक्स कार्यक्रम का आयोजन होगा। नेशनल अन्वेषिका नेटवर्क ऑफ इंडिया (एनएएनआई) के राष्ट्रीय समन्वयक पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा इसमें विशेष रूप से शामिल होंगे। भौतिकी और फोटोनिक्स विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ. कुलदीप कुमार शर्मा ने कहा कि इस इवेंट में भौतिकी में रुचि रखने वाले विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। इस दौरान नए प्रयोगों और आविष्कारों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। स्कूलों को निमंत्रण दिया गया है। यह आयोजन एनआईटी के मुख्य सभागार में आयोजित होगा।

इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग हमीरपुर की इकाई में पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें