फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नेपाली मूल के युवक की मौत, शव परिजनों को सौंपा

Fri, 26 Sep 2025 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)

सार

नादौन में 18 वर्षीय नेपाली युवक सुरिंद्र मंडल की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले, आशंका है कि हार्टअटैक से मौत हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत 18 वर्षीय नेपाली मूल के एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक सुरिंद्र मंडल पुत्र भरत मंडल निवासी वार्ड संख्या 10 गोशाला नगर पालिका भाटिया, तहसील जलेश्वर, जिला मोहतारी नेपाल अपने भाइयों के साथ रहता था।
विज्ञापन

बुधवार रात को वह सो गया तथा वीरवार को जब वह नहीं उठा तो उसे नागरिक अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सुरिंद्र के शरीर पर मारपीट के कोई निशान नहीं है। आशंका है कि हार्टअटैक से उसकी मौत हुई है। मृतक रतन गली, पट्टन बाजार नादौन में एक किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। इसकी पुष्टि एसपी भगत सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें