फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टैक्सी ऑपरेटरों और लोगों को बताईं नालसा की योजनाएं

Fri, 14 Aug 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर ने वीरवार को पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के सहयोग से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने टैक्सी ऑपरेटरों और स्थानीय लोगों को नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एससी-एसटी वर्ग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा एवं अत्याचार पीड़ित, श्रमिक, कैदी और तीन लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले लोग मुफ्त कानूनी सहायता के पात्र हैं।
पात्र लोग न्यायालय परिसर के फ्रंट ऑफिस में आवेदन कर सकते हैं। नालसा की योजनाओं का लाभ लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है। कुलदीप शर्मा ने टैक्सी ऑपरेटरों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दियोटसिद्ध पुलिस चौकी प्रभारी ने भी लोगों को आवश्यक कानूनी जानकारियां दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें