फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर टुकड़ियों ने किया पूर्वाभ्यास

Fri, 14 Aug 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बड़सर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल क - फोटो : 1
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बड़सर में तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह में शामिल होने वाली विभिन्न टुकड़ियों ने पूर्वाभ्यास किया। अग्निशमन विभाग की टुकड़ी ने उपकरणों के साथ मार्च पास्ट का अभ्यास किया, जबकि एनएसएस कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रिहर्सल के दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस के आईजी संतोष पटियाल, डीसी गंधर्वा राठौड़, चतुर्थ आईआर बटालियन जंगलबैरी के एसपी अरविंद चौधरी, एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह, एसडीएम स्वाति डोगरा सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
आईजी संतोष पटियाल ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। इससे पहले वर्ष 2011 में बड़सर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हुआ था। करीब 15 वर्ष बाद बड़सर को फिर राज्य स्तरीय समारोह की मेजबानी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें