फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हॉकी प्रतियोगिता में नादौन स्कूल ने मारी बाजी

Wed, 04 Oct 2023 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में आयोजित अंडर-19 छात्र मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। समापन पर सर्वकल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष व कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष अभिषेक राणा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण गतिविधि है। खेल से युवाओं को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से लाभ होता है। खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व के गुणों का विकास होता है।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य रतन चंद ने कहा कि तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 44 स्कूलों से 560 खिलाड़ियों के बीच बास्केटबाल, हॉकी, हैंडबाल, फुटबाल, जूडो और चेस के कड़े मुकाबले हुए। हॉकी प्रतियोगिता में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन प्रथम, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर द्वितीय, फुटबाल प्रतियोगिता में मदर प्राइड पब्लिक स्कूल मलोटी प्रथम, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर द्वितीय, जूडो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू द्वितीय, हैंडबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्नाही प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू द्वितीय, ताइक्वांडो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी प्रथम, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर द्वितीय, भारोत्तोलन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी द्वितीय और बास्केटबाल में न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम सुजानपुर राकेश शर्मा, पार्षद मनोज ठाकु र, आशुतोष शर्मा, परमीत ठाकुर, अनिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




(समाचार: बवीता चंदेल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें