फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल में महीने बाद मिल रही अल्ट्रासाउंड की डेट, सप्ताह में केवल दो दिन हो रहे

Fri, 27 Jun 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मुन्ना
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नागरिक अस्पताल नादौन में मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नियमित रूप से नहीं मिल पा रही है। पूर्व में यहां सप्ताह में चार दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू की गई थी। वहीं, अब सप्ताह में केवल दो दिन बुधवार और वीरवार को ही अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके चलते मौजूदा समय में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को महीने से भी अधिक समय की डेट दी जा रही है। इस कारण यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन 200 के करीब ओपीडी है और दो दर्जन से अधिक पंचायतों के मरीज इलाज करवाने पहुंचते हैं।
नादौन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के लिए कोई स्थायी रेडियोलोजिस्ट नहीं है। रेडियोलोजिस्ट प्रतिनियुक्ति पर नादौन अस्पताल में दो दिन सेवाएं देने के लिए आते हैं। नियमित सुविधा नहीं मिलने से मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के निजी लैब और दूसरे अस्पतालों में भटकना पड़ रहा है। कई मरीजों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की दौड़ लगानी पड़ती है। स्थानीय लोगों में आशु मेहरा, अभिषेक कुमार, कुशल, मुकेश आदि ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि सप्ताह में चार दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन





तीन जिलों की सीमाओं के साथ सिविल अस्पताल नादौन सटा हुआ है। मरीजों के लिए यहां पर चार दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलनी चाहिए। सरकार को मरीजों की मांगों पर विचार करना चाहिए।
-सुनील कुमार
नियमित अल्ट्रासाउंड की सेवाएं नहीं मिलने से मरीजों को आए दिन परेशानी झेलनी पड़ती है और निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। वहीं, निजी अस्पतालों में अधिक राशि खर्च करनी पड़ती है।
-नवीन कुमार
नादौन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। सरकार को चाहिए कि नादौन में अल्ट्रासाउंड की सुविधा को नियमित बनाया जाए।
-अमरजीत


रेडियोलॉजिस्ट की सुविधा रोजाना मिलनी चाहिए। रोजाना अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीजों को महीने बाद तक की तिथियां दी जा रही हैं। पहले की तरह सप्ताह में चार दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू की जाए।
-मुन्ना


कोट

रेडियोलॉजिस्ट अन्य स्वास्थ्य खंडों में भी सेवाएं देते हैं। इस कारण दो दिन ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होते हैं। अस्पताल प्रबंधन प्रयास करता है कि अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी तिथियां न दी जाएं।
विज्ञापन

-अरविंद कौंडल, बीएमओ नादौन

मुन्ना

मुन्ना

मुन्ना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें