फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं में सड़क किनारे लग कूड़े के ढेर, राहगीर परेशान

Fri, 27 Jun 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गांव डिडवीं में सड़क किनारे रखा गया है कूड़ा-कर्कट। संवाद
विज्ञापन
डिडवीं (हमीरपुर)। गांव डिडवीं में सड़क के किनारे लगे कूड़े के ढेर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। कूड़े से भरी बोरियों को सड़क किनारे रखा गया है। इस कारण काफी दुर्गंध फैल रही है। राहगीरों के लिए सड़क से चलना दुभर हो गया है। खाने के लालसा में लावारिस पशु कूड़े-कचरे को बिखेर रहे हैं। इससे स्थिति और भी खराब हो गई है। कचरा इधर-उधर फैला है। ग्राम सुधार सभा कमेटी डिडवीं के प्रधान प्रकाश चदं शर्मा सहित ग्रामीणों में सुदर्शन कुमार, अश्वनी भारद्वाज, अनिल कुमार, विजय, राजू आदि ने पंचायत से कूड़े के उचित निपटारे की मांग की है। उन्होंने बताया कि कूड़े को फेंकने के लिए एक स्थान चयनित किया जाए। इससे यहां वहां कूड़ा फेंकने की समस्या दूर होगी। संवाद

गांव डिडवीं में सड़क किनारे रखा गया है कूड़ा-कर्कट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें