फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गणतंत्र दिवस पर हमीरपुर में मुकेश अग्निहोत्री फहराएंगे तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। 75वां गणतंत्र दिवस हमीरपुर में 26 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को हमीर भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन


भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियां भी भाग लेंगी। उपायुक्त ने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे गणतंत्र दिवस की परेड के लिए प्लाटून का चयन कर लें और निर्धारित तिथि से शुरू होने वाली रिहर्सल में इनकी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग और स्थानीय नगर परिषद के अधिकारियों से कहा कि वे आयोजन स्थल की मरम्मत, मंच के निर्माण और सफाई इत्यादि से संबंधित व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर लें। खराब मौसम की स्थिति में भी समारोह के आयोजन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें। समारोह में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यक्रमों में शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित अन्य प्रबंधों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा ने विभिन्न प्रबंधों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें