फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर अस्पताल की बेड क्षमता बढ़ाने पर कैबिनेट की मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर अस्पताल की बेड क्षमता को बढ़ाने के लिए कैबिनेट की ओर से दी गई मंजूरी से इलाकावासियों में हर्ष की लहर है। मार्च 2023 में होली उत्सव के दौरान विधायक राजेंद्र राणा के आग्रह पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस अस्पताल की बेड क्षमता 50 से बढ़कर 100 करने का एलान किया था। साथ ही टौणी देवी में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा भी की थी। इन दोनों घोषणाओं को अब अमलीजामा भी पहना दिया गया है। डिग्री कॉलेज का काम जहां पहले ही कैबिनेट से मंजूर होकर शुरू हो चुका है, वहीं आज राज्य मंत्रिमंडल की शिमला में हुई बैठक में सुजानपुर के अस्पताल की बेड क्षमता को बढ़ाने की भी मंजूरी प्रदान कर दी गई।
विज्ञापन



सुजानपुर अस्पताल की बैठक क्षमता बढ़ाने से यहां स्वास्थ्य ढांचा और सुदृढ़ होगा और डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ेगी तथा विभिन्न टेस्टों की सुविधा भी यहां रोगियों को मिल सकेगी। कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिलने पर विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल्य का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल की बेड क्षमता में इजाफा होने से यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में और बढ़ोतरी होगी। इसका इलाकावासियों को भरपूर लाभ मिलेगा। राजेंद्र राणा ने कहा कि इलाके के विकास में कोई कसर शेष नहीं रखी जाएगी और सभी विकासात्मक घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टौणी देवी में सरकारी कॉलेज खोले जाने की उनकी मांग को भी मुख्यमंत्री ने पिछले साल स्वीकार किया था और कैबिनेट से मंजूरी भी प्रदान कर दी थी। इसका काम भी अब शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें