फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मर्जी की शादी के खिलाफ मां ने सड़क पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय के तहसील परिसर के समीप बेटे की मर्जी की शादी के खिलाफ मां ने हंगामा कर दिया। सड़क पर हंगामे से मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। इससे वाहनों की आवाजाही मेें भी समस्या हुई। बताया जा रहा है कि एक युवक-युवती ने शादी कर ली, लेकिन लड़के की मां इस शादी के खिलाफ है और मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगी। लड़के की माता लड़के को अपने साथ रखना चाहती है, परंतु बहू को रखने के लिए तैयार नहीं है। दंपती किराये का कमरा लेकर अलग रहता है।
विज्ञापन

लड़का तथा उसकी पत्नी दोनों बालिग हैं। पुलिस को जब घटना के बारे में सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंच कर झगड़ा कर रहे लोगों को थाने ले गई। उसके बाद उन्हें समझाकर घर भेज दिया गया। एचएचओ मस्तराम नायक ने बताया कि सड़क पर हंगामा कर रहे लोगों को मौके से हटा दिया गया। उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें