फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रोजाना 200 से अधिक आ रहे कोरोना मरीज, एंबुलेंस नौ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित 200 से अधिक मरीज आ रहे हैं और औसतन 50 मरीज अस्पताल रेफर हो रहे हैं, लेकिन इन मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की कमी पड़ रही है। जिला में महज नौ ही 108 एंबुलेंस सेवाएं दे रही हैं। इनमें ही मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अधिकतर संक्रमित मरीजों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल रही हैं। नेरचौक मेडिकल कॉलेज को ही एक दिन में एक एंबुलेंस के दो चक्कर लग रहे हैं। वीरवार से नेरचौक लगने वाले चक्करों में कमी आई है क्योंकि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के आईसीयू वार्ड में ही अब मरीजों को रखा जा रहा है।
विज्ञापन

पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस के अलावा स्वास्थ्य विभाग ने और कोई भी एंबुलेंस सेवा नहीं चलाई है। महज 9 सरकारी 108 एंबुलेंस ही दर्जनों मरीजों को अस्पताल पहुंचा रही हैं। अन्य उपकरणों की कमी जिला स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं आई है। कई मरीजों को पिछले दिन एंबुलेंस को फोन करने के बावजूद अगले दिन एंबुलेंस नहीं मिल रही है।
चार 102 एंबुलेंस को विभाग ने मरीजों को घर पहुंचाने में लगाया है। 108 एंबुलेंस यूनियन के जिला प्रधान संजीव ने कहा कि नौ एंबुलेंस कोरोना मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में लगी हैं। लोगों के फोन आ रहे हैं लेकिन सभी एंबुलेंस लगातार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में लगी हैं। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि नौ 108 एंबुलेंस मरीजों के लिए लगी हैं। जिले में स्वास्थ्य उपकरणों की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें