फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर की माता का निधन, एक दिन पहले अस्पताल ने किया था डिस्चार्ज

Thu, 13 May 2021 04:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
राजकुमारी ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर की माता का वीरवार दोपहर को घर पर निधन हो गया। 92 वर्षीय राजकुमारी ठाकुर करीब दस दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें हमीरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। स्वास्थ्य में सुधार के बाद बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हुई थीं। 

विज्ञापन


विधायक नरेंद्र ठाकुर उन्हें अस्पताल से घर पर ले आए थे, लेकिन वीरवार दोपहर को अचानक तबीयत खराब हुई और उनका निधन हो गया। राजकुमारी के पति स्वर्गीय ठाकुर जगदेव चंद जनसंघ समय से भाजपा के कद्दावर नेता रहे थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। वर्तमान में उनके पुत्र नरेंद्र ठाकुर हमीरपुर से भाजपा विधायक हैं।

पूर्व मंत्री जगदेव चंद ठाकुर की पुत्रवधू उर्मिल ठाकुर भी दो बार भाजपा विधायक और सीपीएस पद पर रह चुकी हैं। भाजपा प्रवक्ता विक्रमजीत सिंह बन्याल ने कहा कि विधायक नरेंद्र ठाकुर की माता स्वास्थ्य होकर बुधवार को अस्पताल से घर पहुंच गए थे। लेेकिन वीरवार को उनका अकस्मात निधन हो गया।
विज्ञापन


उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, प्रदेश भाजपा सह प्रवक्ता नरेंद्र अत्री, कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, राजेंद्र राणा और कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार समेत अन्य ने शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें