फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षाओं में अव्वल रहने वालों को पदक भेंट कर किया सम्मानित

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर ने वार्षिक परीक्षाओं में अव्वल रहने वालों को पदक भेंट कर किया सम्मानि - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर ने सत्र 2021-22 के वार्षिक परिणाम शनिवार को घोषित किए। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों में 97 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को स्वर्ण पदक, 94 से 97 फीसदी अंक प्राप्त करने वालों को रजत पदक और 90 से 94 फीसदी अंक प्राप्त करने वालों को कांस्य पदक प्रदान कर विद्यालय प्राचार्य ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को स्वर्ण पदक, 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को रजत पदक और 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 9वीं और 11वीं में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को स्वर्ण पदक, 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को रजत पदक और 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा-तीसरी से प्रिया ठाकुर, आरुषि, मन्नत शर्मा, अभिनंदन, माधवी शर्मा, लवलीन कौर, कक्षा चौथी से कशिश, प्रत्यूष बागोरिया, सानिया पसवाल, रिहान, इशिता, आराध्य कनवर, कक्षा- पांचवीं से कीर्ति, अर्पित, नीति, यशवर्धन, जतिन और अर्जिका शर्मा, कक्षा-छठी निलेश चंदेल, पुष्कल शर्मा, मिशेल गौरी शर्मा, पियूष कपूर, अर्पित शर्मा, कक्षा सातवीं से प्रीतिश शर्मा, पियूष ठाकुर, मानवी, रुहानी, सैना, अभिलाषा कौशल; कक्षा आठवीं से अमोलिका, अंशिका शर्मा, भानु चौधरी, शनुल ठाकुर, सिमरन दरोच, कक्षा नौंवी से सुनाक्षी, रिधि डडवाल, रिया, सान्या शर्मा, कक्षा ग्यारहवीं से खुशबू शर्मा, परितोष धीमान, विश्व शर्मा, शिखा, आदित्य कौंडल, सान्या देवी शामिल रहीं। विद्यालय प्राचार्य सुनील चौहान ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित किया और केंद्रीय विद्यालय संगठन के शैक्षणिक मिशन संबंधी जानकारी दी। अंत में विद्यालय प्राचार्य ने विद्यालय के समस्त अध्यापकों, अभिभावकों और खास तौर पर विद्यालय के परीक्षा विभाग की प्रभारी नीनु बाला और राजकुमारी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें