फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विधायक सुरेश कुमार बोले- मुख्यमंत्री ने भाजपा का हिमाचल में ऑपरेशन लोटस किया फेल

Thu, 17 Oct 2024 03:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने भाजपा प्रेसवार्ता के दौरान जमकर भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा का मिशन लोट्स मुख्यमंत्री ने फेल किया। इस कारण भाजपा बौखलाहट में है और झूठी बयानबाजी करके जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोई भी आर्थिक संकट नहीं है। लेकिन भाजपा झूठी बयानबाजी करके हिमाचल की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रही है। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा हिमाचल में विभिन्न धड़ों में बंट चुकी है।

विज्ञापन



इस मौके पर केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, हिमाचल ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन, भारती सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने भाजपा के मिशन लोटस को हिमाचल में पूरी तरह से फेल कर दिया है, जिस कारण भाजपा बौखलाहट में है और झूठी बयानबाजी करके जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा लगातार प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए बयानबाजी कर रही है कि हिमाचल में आर्थिक संकट है । उन्होंने भाजपा नेताओं से पूछा कि कौन सी एजेंसी ने हिमाचल को दिवालिया घोषित किया है। उस एजेंसी को भाजपा के लोग जगजाहिर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



 कहा कि भाजपा नेताओं ने कितनी आर्थिक मदद हिमाचल को दी है, उसे जाहिर करें । उन्होंने कहा कि हिमाचल को उस तरह से मदद नहीं की गई, जिस तरह से केंद्र सरकार ने उत्तराखंड, बिहार आदि राज्यों को की गई।  विधायक  ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व को नकारकर जयराम ठाकुर को आगे लाया गया। लेकिन अब जयराम ठाकुर को भी जानकारी नहीं कि जेपी नड्डा को हिमाचल में राजनीति करने के लिए आगे लाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल अपना राग अलपा रहे हैं। वहीं अनुराग ठाकुर भी अपनी अलग से राजनीति करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे दर्शाता है कि भाजपा एक बिखरा हुआ कुनवा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें