फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एजुकेशन हब में कूड़े में गिरे हैं नशा मुक्ति के संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर में नशामुक्ति के संदेश की पट्टिका कचरे में जंग खा रही है। नशा मुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत हमीरपुर शहर में लगाई गई संदेश पट्टिका वर्तमान में कचरे में नशा निवारण का संदेश दे रही हैं। प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की ओर से जिला हमीरपुर में बढ़ते नशे के मामलों को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन को तीन नशा मुक्ति अभियान संदेश पट्टिकाएं भेजी थीं ताकि सार्वजनिक स्थलों पर लगी पट्टिकाओं के माध्यम से युवाओं को नशे की गंभीर बीमारी के बारे में जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन

वर्तमान में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कार्यालय के साथ लगी नशा मुक्ति अभियान संदेश पट्टिका कूड़े में पड़ी हुई है। पट्टिका को हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तो दूर विभागीय अधिकारियों को पट्टिका को कचरे से निकालने तक का वक्त नहीं है। स्थानीय लोगों युद्धवीर, पूनम, संजीव ठाकुर, लक्ष्मण दास, रेणुका, शिशुपाल राणा आदि ने कहा कि दो माह पूर्व जिला प्रशासन को राज्यपाल कार्यालय की ओर से नशा मुक्ति अभियान पट्टिकाएं भेजी गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से नगर परिषद के माध्यम से इन नशा मुक्ति अभियान पट्टिकाओं को लगवाया गया है लेकिन इसके बाद पट्टिकाओं की सुरक्षा को लेकर विभागीय अधिकारियों ने आंखें मूंद ली हैं। नशा मुक्ति अभियान पट्टिका कचरे में पड़ी हुई हैं।

जिला प्रशासन के आदेश पर तीन सार्वजनिक स्थलों पर नशा मुक्ति अभियान पट्टिकाओं को लगवाया गया था लेकिन जिन लोगों ने नशा मुक्ति अभियान पट्टिका को कचरे के साथ फेंका है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नशा मुक्ति अभियान पट्टिका को पुन: स्थापित करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजमेर ठाकुर कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें