फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीएम के समर्थन में नादौन में कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन के साथ सटे इंद्रपाल चौक पर कार्यकर्ताओं ने वीरवार देर शाम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थन में जमकर आतिशबाजी की और पटाखे चलाए। उन्होंने सुक्खू के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रीना कुमारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक पटाखे चलाए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू एक संघर्षशील व्यक्ति हैं। वह कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करके मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। इसलिए उनके विरुद्ध रचे जा रहे षड्यंत्र का सामना करना वह भली भांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि नादौन की जनता तथा कांग्रेस कार्यकर्ता सुक्खू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। सुक्खू के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर रविंद्र, राजेश चौधरी, जुबिन सहोत्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें