राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्यारह ग्रां में मुख्याथिति शिक्षकों विद्याथिर्थयों के साथ। संस्
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्यारह ग्रां में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में भोरंज विधायक सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने की।
समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। विशेष रूप से छात्राओं, स्वाति, शगुन, खुशबू, कोमल और मानसी ने शोभला हिमाचल गीत पर एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य पवन भारद्वाज ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल के शैक्षणिक प्रदर्शन पर प्रकाश डाला। विधायक सुरेश कुमार ने स्कूल के शैक्षणिक परिणामों की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजकर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने में सहयोग करें। समारोह में मेधावी छात्रों और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
स्कूल की एनएसएस इकाई ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए विधायक को 21,000 रुपये का चेक भेंट किया। विधायक ने स्कूल में एक कमरा और शौचालय निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया, संजय लखनपाल, नरेश लखनपाल, डैनी जसवाल, कमल पठानिया, पवन कालिया, रूबल ठाकुर, पंचायत प्रधान किशोरी लाल, प्रेमनाथ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।