फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खून की कमी से जूझ रहा मेडिकल कॉलेज का ब्लड बैंक

Mon, 08 Dec 2025 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का ब्लड बैंक। संवाद - फोटो : bishnah 1
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के ब्लड बैंक में इस समय खून की कमी चल रही है। एबी ब्लड खत्म हो चुका है। कई ब्लड ग्रुप का रक्त काफी कम है। इसके चलते तीमारदारों को रक्त के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों को ब्लड लेने के लिए डोनर को साथ लाना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1000 से 1500 के करीब मरीजों की ओपीडी रहती है। यहां भर्ती कई मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ जाती है। ब्लड बैंक से मेडिकल कॉलेज में भर्ती गर्भवती महिलाओं, मरीजों सहित जिले के अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों को ब्लड दिया जाता है।
एक माह में करीब 350 से 400 यूनिट ब्लड की खपत होती है। वहीं, ब्लड बैंक में प्रतिदिन 150 यूनिट के करीब ब्लड तो होना काफी आवश्यक होता है, लेकिन वर्तमान में करीब 50 यूनिट तक शेष बचा है। ब्लड बैंक में रक्त की कमी को जल्द पूर्ण नहीं किया गया तो आगामी दिनों में समस्या गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन


बॉक्स

लोग रक्तदान में आएं आगे

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक रक्तदान शिविरों का आयोजन बहुत कम हो रहा है। इस कारण यह समस्या आ रही है। खून की कमी पर प्रबंधन की ओर से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। रक्तदान एक महादान है। इससे कमजोरी नहीं आती है। गत दिन पहले भी एक बैंक की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज में किया गया था।

कोट

-मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में ब्लड की कमी है। समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा। लोगों को रक्तदान करना चाहिए। -डॉ. देसराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें