फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनएच की तर्ज पर डबल लेन बनेगा मेडिकल कॉलेज बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबार्ड की स्वीकृति मिलते ही डीपीआर के तहत पांच करोड़ से बनकर तैयार होगा नया बाईपास
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृति लेने को भेजी फाइल, 1200 मीटर लंबे बाईपास पर कई पुलियों और डंगों का होगा निर्माण
पंकज राणा

रंगस (हमीरपुर)। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर स्थित जोलसप्पड़ बाईपास का निर्माण कार्य नाबार्ड की स्वीकृति मिलते ही शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। 1200 मीटर लंबे डबल लेन बाइपास पर कुल पांच करोड़ रुपये अनुमानित धनराशि खर्च की जाएगी। इसके लिए बाकायदा लोक निर्माण विभाग ने फाइल नाबार्ड की स्वीकृति के लिए भेज दी है। बाईपास सड़क निर्माण के लिए थाईं गांव के जमीदारों की 600 मीटर के करीब कृषि योग्य निजी भूमि का भी लोक निर्माण विभाग ने अधिग्रहण किया है। इसके लिए बाकायदा सर्किल रेट के हिसाब से फेक्टर दो के तहत भूमि मालिकों से नेगोशिएशन करके विभाग ने उन्हें 62 लाख रुपये की पेमेंट कर लोक निर्माण विभाग के नाम पर सेल डीड बनवा ली है। दूसरी ओर अतिरिक्त 600 मीटर भूमि वन विभाग के अधीन आती है। इसके लिए भी एफसीए केस बनाकर फाइल वन विभाग की अनुमति के लिए भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही शीघ्र ही डबललेन बाईपास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुशील कुमार ने कहा कि ट्रैफिक समस्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के समीप बाईपास का निर्माण करना आवश्यक था, ताकि मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों और अस्पताल में आने वाले मरीजों के अलावा आपातकाल स्थिति में एंबुलेंस आदि वाहनों को कोई भी दिक्कत न हो। इस मसले को सरकार के ध्यान में लाया गया था और आदेश मिलते ही सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए विभाग की ओर से औपचारिकताओं को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के सहायक अभियंता पंकज कौशल ने कहा कि नाबार्ड की स्वीकृति मिलते ही बाईपास का निर्माण कार्य अति शीघ्र शुरू किया जाए। इसके लिए बाकायदा आचार संहिता लगने से पूर्व ही निजी भूमि मालिकों को उनके शेयर के अनुसार जमीन की कीमत अदा कर दी गई है और उनसे विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें