गलोड़ (हमीरपुर)। क्षेत्र के लहड़ा बस स्टॉप पर मंगलवार को डेढ़ बजे अचानक जोरदार हंगामा हो गया। एक व्यक्ति महिला के साथ मारपीट कर रहा था। इस दौरान खूब हो हल्ला हुआ। बीच-बचाव करते हुए बस स्टॉप पर मौजूद लोगों ने मामले का शांत करवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रैल बड़ा क्षेत्र से एक महिला एचआरटीसी के बस चालक के साथ फरार हो रही थी। इसकी भनक महिला के सेवानिवृत्त सैनिक पति को लग गई तो वह लहड़ा बस स्टैंड पर पहुंच गए। उन्होंने बस चालक को पकड़ लिया और महिला की जमकर पिटाई की। कुछ देर तक खूब हंगामा हुआ, जिसके बाद वह महिला को अपने साथ ले गए। इस बीच, बस चालक मौके का फायदा उठाते हुए बस लेकर रूट पर निकल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौड़ू क्षेत्र की महिला और बड़ा क्षेत्र के रहने वाले एचआरटीसी के बस चालक के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को महिला प्रेमी बस चालक के साथ फरार होने की फिराक में थी, लेकिन उसके पति ने उसे पकड़ लिया और अपने साथ ले गया। घटना की गलोड़ क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।
उधर, पुलिस चौकी प्रभारी गलोड़ शशि पाल ठाकुर ने कहा कि उनके पास अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं पहुंची है।