फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं को पौष्टिक आहार की दी जानकारी

Wed, 11 Sep 2024 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पोषण माह के तहत आयोजित शिविर में मौजूद अधिकारी और महिलाएं। -स्रोत : विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से वृत्त हमीरपुर-दो के वार्ड नंबर चार में मंगलवार को पोषण माह के दौरान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वृत पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने उपस्थित महिलाओं को पोषण माह के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार चौहान ने शिविर में महिलाओं को ‘एक पेड़ मां के नाम’, पोषण भी पढ़ाई, एनीमिया के लक्षण एवं बचाव और पौष्टिक लोकल व मौसमी फल एवं आहार के महत्व के बारे में बताया। साथ ही महिलाओं को विभाग द्वारा आयोजित की जा रही तीन रंग की हिमाचली व्यंजन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इसमें कोई भी महिला पौष्टिक व्यंजन पर पांच मिनट का वीडियो बनाकर विभाग के फेसबुक पेज पर अपलोड कर सकती है। इस अवसर पर स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी ने लोकल व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई। इसके अलावा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी में बेटियों का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें