फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल में लोहारी युवा मंडल रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को फ्रेंड्स यूथ क्लब भरेटा ने लोहारी गांव में किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता शुभम राणा, सूबेदार जसपाल सिंह, हवलदार मेहर सिंह, पूर्व प्रधान संजीव कुमार, प्यारेलाल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में स्थानीय युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वॉलीबाल, रस्साकशी, 100 मीटर दौड़, युवतियों की रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। वॉलीबाल में लोहारी युवा मंडल विजयी और कलिंझड़ी युवा मंडल दूसरे स्थान पर रहे। रस्साकशी में युवा मंडल कोट विजयी रहे। 100 मीटर में मनोज पहले स्थान पर, सिंटू दूसरे और संजीव तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शशि पाल ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं को करवाने का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें