फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब मामला: एसडीएम ऑफिस के कर्मचारी के दोनों स्कूटर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एसडीएम कार्यालय हमीरपुर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के शराब के साथ पकड़े जाने पर पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई की ही है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के उन दोनों स्कूटर को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें उसने शराब छिपा रखी थी। यह स्कूटर डीसी ऑफिस के धरातल पर बनी पार्किंग में खड़े रहते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार देर शाम संबंधित कर्मचारी को शराब की 22 बोतलों के साथ दबोचा था। अब एसडीएम कार्यालय आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सिविल सर्विस रूल के तहत आगामी कार्रवाई अमल में ला सकता है, लेकिन अभी तक पुलिस विभाग की तरफ से एसडीएम कार्यालय को इस अपराध के बारे में सूचना नहीं दी गई है। इधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि एसडीएम कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दोनों स्कूटर शराब के साथ पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।
उधर, एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने कहा कि पुलिस थाना से अभी तक हमारे कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के शराब के साथ पकड़े जाने बारे कोई सूचना नहीं मिली है। अगर पुलिस विभाग से इस बारे में लिखित में कोई रिपोर्ट मिलती है तो नियमानुसार जो भी कार्रवाई बनती है वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें