फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक्चरर केमिस्ट्री सुनील बन्याल की पिंजौर में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
सुनील बन्याल, स्कूल लेक्चरर - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के रहने वाले स्कूल लेक्चरर की पिंजौर में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुनील बन्याल निवासी गांव लहराणा, भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। सुनील बन्याल जिला हमीरपुर के विभिन्न स्कूलों में केमिस्ट्री विषय के लेक्चरर के पद पर सेवाएं दे चुके थे। वर्तमान में वह शिमला स्थित शिक्षा निदेशालय में साइंस कंसलटेंट के पद पर सेवारत थे।
विज्ञापन

उनकी पत्नी रेणू पठानिया भी शिमला के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। सुनील बन्याल अपने पीछे पत्नी और बेटा-बेटी छोड़ गए हैं। सुनील बन्याल के बड़े भाई सुमन बन्याल उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में सेवारत हैं। सुनील बन्याल मंगलवार को पिंजौर गए हुए थे। यहां सड़क पर एक दुर्घटना में वह गंभीर घायल हो गए।
जिसके चलते उनका देहांत हो गया। सुनील बन्याल की मौत की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, बीआरसी प्रदीप ठाकुर और जगवीर चंदेल ने सुनील बन्याल के असामयिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें