जिला के करीब 200 हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में नवमीं कक्षा के छात्रों का लर्निंग लेवल टेस्ट हुआ। इसमें करीब साढ़े पांच हजार छात्रों ने भाग लिया।
लर्निंग लेवल परीक्षा के लिए फ्लाइंग टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने स्कूलों का निरीक्षण किया। स्कूलों में नकल का कोई मामला नहीं पाया गया।
परीक्षा इंग्लिश, गणित व साइंस विषय पर आधारित थी। सभी विषय से 50-50 नंबर के प्रश्न पूछे गए थे। ओएमआर सीट के माध्यम से परीक्षा ली गई।
परीक्षा का परिणाम आने के बाद ही शिक्षा विभाग आगामी रणनीति तय करेगा। शिक्षकों को मिले पढ़ाने के प्रशिक्षण के बाद बच्चों का लर्निंग लेवल कितना बढ़ा है इसकी जांच के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान ने बताया कि जिला के सरकारी स्कूलों में परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें करीब साढ़े पांच हजार बच्चों ने परीक्षा दी।