बड़सर की ग्राम पंचायत टिप्पर के लिए नई पेयजल योजना बनाई जाएगी। आईपीएच
विभाग मानखड्ड से पानी उठाएगा। इस पर करीब सवा करोड़ का खर्च आएगा।
विभाग
ने प्रपोजल तैयार कर लिया है। स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार को भेजा गया
है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। योजना के तैयार होने से
टिप्पर पंचायत के करीब आधा दर्जन गांवों को लाभ होगा। वहां चल रही पेयजल की
किल्लत दूर होगी।
अभी इन गांवों को अंबेड़ी-दांदड़ू टिप्पर पेयजल योजना से
पानी मुहैया करवाया जाता है। पुरानी योजना से तीन चार पंचायतों के दर्जनों
गांव जुड़े हुए हैं। इसलिए कुछ गांवों में पेयजल संकट हो जाता है। ग्रामीण
भी विभाग और सरकार से नई पेयजल योजना बनाने की मांग करते आ रहे हैं।
इसी
के मद्देनजर आईपीएच विभाग ने टिप्पर पंचायत के आधा दर्जन गांवों के लिए नई
पेयजल योजना बनाने के लिए प्रारूप तैयार किया है। मानखड्ड से पानी उठाया
जाएगा। पेयजल योजना में पंप मशीनरी सहित, डिस्ट्रीब्यूशन टैंक बनाए जाएंगे।
नई पाइप लाइन बिछाने की भी योजना है। इस नई योजना के बनाने में लगभग 1.19
करोड़ खर्च करने का प्रारूप तैयार किया है। आईपीएच विभाग ने योजना तैयार कर
सरकार की स्वीकृति के लिए भेजी है। योजना की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के
लोगों की पेयजल समस्या दूर होगी।
...
टिप्पर पंचायत के आधा दर्जन
गांवों के लिए नई पेयजल योजना बनाई जाएगी। योजना के लिए 1.19 करोड़ का
अस्टीमेट तैयार कर सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
-एचआर शर्मा, सहायक अभियंता आईपीएच