असाम राइफल के जवान के अंतिम संस्कार पर सलामी देते साथी जवान।
- फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की सोहारी पंचायत के डुघियार निवासी आसाम राइफल के जवान का मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 51 वर्षीय संतोष कुमार शर्मा असम में सेवारत थे।
मंगलवार को जैसे ही पार्थिव देह उनके पैतृक गंाव पहुंची तो सबकी आंखें नम हो गईं। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। माना जा रहा है कि संतोष कुमार की मौत हृदय गति के रुकने से हुई है। अभी तक मौत के असल कारण का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की तरफ से एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा, एसएचओ बड़सर मस्त राम नाईक, विधायक आईडी लखनपाल, ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन कमल नयन शर्मा, कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार बबली भी उपस्थित रहे।
उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। संतोष कुमार अपने पीछे एक बेटा और बेटी तथा पत्नी को छोड़ गए हैं। उनके दो भाई भी असाम राइफल में सेवाएं दे रहे हैं। एक भाई रेलवे में सेवारत हैं। पार्थिव देह को बेटे ने मुखाग्नि दी।