फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने गई महिला की ढांक से गिरकर मौत

विज्ञापन
Lady died of falling into a chasm in Sujanpur
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पड़ते कंगरी गांव में घास काटने गई एक महिला की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नीता देवी (50) पत्नी वीर सिंह निवासी गांव कंगरी डाकघर री तहसील सुजानपुर सोमवार सुबह करीब सात बजे पशुओं के चारे के लिए ढांक के ऊपर घास काट रही थी कि अचानक उनका पैर फिसल गया। इस कारण वह करीब सौ फीट गहरी खाई में गिर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यहां से गुजरते हुए कुछ ग्रामीणों ने उन्हें खाई में अचेत अवस्था में देख पुलिस को सूचना दी।
फौरी जांच में महिला मृत पाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के दो बच्चे हैं। जिनमें लड़की की शादी हो गई है जबकि लड़का कैंटीन में काम करता है। मृतका का पति प्राइवेट कार्य करता है। पुलिस थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें